फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुआबोझ क्षेत्र में कई एकड़ धान की फसल जलमग्न

विज्ञापन
गंगापुर सुआबोझ में बरसात के पानी में जलमग्न धान की फसल। किसान
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र के गांव गंगापुर सुआबोझ क्षेत्र में कई एकड़ धान की फसल जलमग्न होकर बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। किसानों ने बरसात के पानी के निकास का प्रबंध कराने की मांग शासन से की है।
विज्ञापन

गांव गंगापुर सुआबोझ निवासी ओम प्रकाश राठौर, पंकज राठौर और विद्यावती ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर समस्या अवगत कराते हुए बरसात के पानी के निकास का प्रबंध कराने की मांग की है। किसानों ने कहा, बरसात के पानी का कहीं भी निकास नहीं रह गया है।
पिछले दिनों हुई बरसात से धान के खेत जलमग्न हो गए हैं। इनसे उनकी कई एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई। प्रति वर्ष क्षेत्र के किसानों की इसी तरह फसल बर्बाद हो रही है। तमाम शिकायतों के बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें