बांकेगंज। भीरा-कुकरा मार्ग किनारे स्थिति तालाब के अंदर ग्रामीणों को नीलगाय का शव उतराता दिखाई दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया।
मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में रविवार शाम ग्रामीणों को कुकरा गांव किनारे स्थिति तालाब में एक नीलगाय का शव उतराता दिखाई दिया। यह देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने पानी के अंदर पड़े शव को निकाल कर जटपुरा वन चौकी ले गए।
रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि कुकरा गांव के तालाब में करीब तीन वर्ष की मादा नीलगाय का शव मिला है। सोमवार सुबह बांकेगंज पशु चिकित्सालय में पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। संवाद