फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर गिरी बिजली, सात झुलसे

Mon, 07 Sep 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया सीएचसी में चल रहा पीड़ितों का इलाज। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां (खीरी)। ग्राम बड़ा पतवारा में रविवार को मूसलाधार बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर बिजली गिर गई। हादसे में सात ग्रामीण झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पास के पेड़ की छांव में जाकर खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई। इसकी चपेट में आकर वहां खड़े सभी लोग झुलस गए।
झुलसे शिवम निषाद (21), दीपक निषाद (14), अमित निषाद (18), अर्जुन निषाद (16), अमित निषाद (24) और सूरज निषाद (18) को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है। वहीं वरुण निषाद (19) को परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम पुष्पक तोमर पलिया सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। प्रशासन की ओर से दैवीय आपदा राहत योजना के तहत उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें