फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिकायत निस्तारण में सात अंक का सुधार, 44 से 37 नंबर पर आया जिला

Mon, 04 Aug 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में पिछले माह की अपेक्षा इस बार सात अंक सुधार आया है। जून की रैंकिंग जुलाई में जारी की गई थी, जिसमें अपने जिले को 44वां स्थान मिला था। इस बार सात अंक सुधार के साथ 37वें नंबर पर है।
विज्ञापन

जुलाई में आईजीआरएस पर चार हजार शिकायतें आई थी, जिनका शतप्रशित निस्तारण कर दिया। फीडबैक में 50 प्रतिशत संतुष्ट व 50 प्रतिशत असंतुष्ट होने पर जिले को 37वां स्थान मिला है। सीएम डैशबोर्ड की तरह आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासनस्तर पर होती है। शिकायत निस्तारण के हिसाब से रैकिंग जारी होती है। जून की रैंकिंग जुलाई में जारी की गई थी, जिसमें जिले को 44वां स्थान मिला था। जून की रैंकिंग खराब होने के पीछे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई थी। उस दौरान सीएमओ को वेतन भी रोका गया था। ई-डिस्टिक मैनेजर अनुज वर्मा ने बताया कि पिछले माह की अपेक्षा इस माह की रिपोर्ट में सात अंक सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें