फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लापता का मिला सात पन्नों का नोट, परिजनों ने पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना व ग्राम नीमगांव में सोसाइटी चलाने वाला युवक के घर में परिवार वालों को सात पन्ने का एक नोट मिला है। नोट को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया है। वहीं आठ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस लापता युवक का सुराग नही लगा सकी है। इससे रहस्य और गहरा गया है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम जैतापुर निवासी सूबेदार सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अखिलेश सिंह पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ कस्बा नीमगांव में रहता है। और एक निजी सोसाइटी दैनिक सवेरा लिमिटेड के नाम से चलाता है। उसमें पैसों का लेनदेन होता है। 14 फरवरी को अखिलेश सिंह घर से रुपये जमा कराने निकला था उसकी पत्नी ने शाम को फोन किया तो बताया बेहजम में हूं।
फरधान थाना क्षेत्र के गांव कोढ़ैय्या निवासी नितिन से मिलने जा रहा हूं। नितिन के पास छह लाख रुपये सोसाइटी के हैं। इसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आरोपी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। अखिलेश के पिता सूबेदार सिंह ने बताया कि बुधवार को अखिलेश की पत्नी को घर में एक सात पन्नों का नोट मिला। उसे अखिलेश की पत्नी के साथ जाकर पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन

अखिलेश की बाइक और हेलमेट तथा रुपये जमा करने वाली मशीन जो अगले दिन पड़ी मिली थी। शुक्रवार को पुलिस ने परिवार वालों को सामान दे दिया है। सूबेदार सिंह ने बताया पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया था उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस ने नोट मिलने जैसी बात की पुष्टि नही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें