फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाईडी कॉलेज की सात छात्राओं का लखनऊ विवि की महिला हॉकी टीम में चयन

Wed, 07 Jan 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अपनी कोच तृप्ति अवस्थी के साथ चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत: एकेडमी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए पाठ्यक्रम की सात छात्राओं का चयन लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम में हुआ है। चयनित छात्राएं 9 जनवरी को पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला में आयोजित होने वाली अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


चयनित छात्राओं में अंशिका श्रीवास्तव, अंशिका प्रजापति, रागिनी देवी, वैष्णवी शाह, माही मौर्य, रिचा वर्मा और मानसी शामिल हैं। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल कॉलेज के लिए गौरव की बात है, बल्कि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल शिक्षक डॉ. अमित सिंह ने छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें