फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर-भीरा मार्ग पर लगाया रेडियम संकेतक बोर्ड

Wed, 07 Jan 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भीरा राज्यमार्ग पर लगे रेडियम संकेतक बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। लोक निर्माण विभाग ने लखीमपुर-भीरा राज्यमार्ग पर रेडियम संकेतक बोर्ड लगवा दिए। ये बोर्ड बस्तौली स्थित एक तीव्र मोड़ और दुर्घटना संभावित स्थान पर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले महीने इसी स्थान पर एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सुरक्षा उपायों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अमर उजाला ने इससे संबंधित खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने इस तरफ ध्यान दिया। रेडियम बोर्ड सड़क सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये रात में या कम रोशनी में वाहनों की हेडलाइट पड़ने पर चमकते हैं, जिससे चालकों को मोड़ की सही दिशा, गहराई और आगे के खतरे के बारे में जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें