फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन गांव से हटाने की मांग पर अड़ीं महिलाएं

Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
विज्ञापन
line - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लाइन जुड़ न पाने से बांकेगंज समेत कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप
विज्ञापन

चौधीपुर गांव के ऊपर से हाईटेंशन बिजली तारों के रूप में झूल रही मौत ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। आबादी के बीच आए दिन हाईटेंशन जर्जर बिजली लाइन तारों के टूटकर गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे गुस्साई महिलाओं ने गुरुवार सवेरे गांव में चलती बिजली लाइन के टूट कर गिरे तारों को शुक्रवार ठीक करने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को एक बार फिर खदेड़ दिया। लाइन जुड़ न पाने की स्थित में बांकेगंज कस्बा सहित कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप पड़ी है।
 गांव चौधीपुर की महिलाओं सरबती देवी, रामश्री, सुशीला देवी, रीना, रामबेटी, मायावती, माया देवी, लीलावती, सोनेश्री, अनीता, डाली, कुसमा, प्रेमवती आदि का आरोप है कि गांव के ऊपर होकर गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइन के तार अक्सर टूट कर गिर जाते है। इलाकाई लोगों का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा आम जनमानस को भुगतान पड़ रहा है। स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज विशंभर दयाल सिंह का कहना है संबधित समस्या के संबंध में सूचना भेजी थी। मौके पर महिलाओं का रवैया काफी अड़ियल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के एक्सईएन उमेश चंद्र सोनकर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। चौधीपुर गांव के ऊपर होकर गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइन में नए तार डलवाए जाएंगे। गांव से लाइन हटाने के कार्य का सर्वे किया जाएगा। स्टीमेट तैयार होते ही लाइन शिफ्ट होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें