इंडिया टुडे के पूर्व संपादक और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के निदेशक जगदीश उपासने ने कहा है कि पत्रकार आज विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। इस सबके बीच उन्हें अपना उद्देश्य नहीं भूलना चाहिए।
वह एक मैरिज लॉन में नारद जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य वक्ता विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने मीडिया में आए बदलावों पर भी चर्चा की। समारोह को व्यवसायी प्रेमशंकर अग्रवाल, विशिष्टि अतिथि डॉ. आरके सिंह और रजनीश गुप्ता ने संबोधित किया। इसके बाद उत्कृष्ट लेखनी के लिए पत्रकार शिवकुमार गौड़, विकास सहाय, दीप सहगल, नंदकुमार मिश्रा, मोहम्मद शकील, संजीव पाहवा, प्रशांत पांडे, विपिन चौरसिया, ग्रामीण क्षेत्रों में धौरहरा से दीपेंद्र मिश्र, मोहम्मदी से मलकीत सिंह, मितौली से सर्वेश कटियार, गोला से सुधीर, स्वतंत्र लेखन के लिए सत्य प्रकाश शिक्षक तथा व्यंग्यकार सुरेश सौरभ को सम्मानित किया गया। संयोजन समिति के लोगाें को भी स्मृति चिह्न दिया गया। इस मौके पर रमेश, कुलभूषण, रजनीश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, विजय अग्रवाल, उमेश मिश्रा, संजय मिश्रा, आशू मिश्रा, डीएन मालपानी, संजय कुमार, सत्येंद्र दुबे और ओमकार नरायन दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।