फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

Mon, 21 Sep 2015 05:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में इलाहाबाद बैंक द्वारा संचालित ऑल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार योजना प्रशिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में जाकर सांसद अजय मिश्र टेनी ने महिलाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सांसद ने महिलाओं को बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को देने वाले ऋण में बैंक को पांच प्रतिशत सब्सिडी भारत सरकार देती है। उन्होंने यहां ड्रेस डिजाइन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं 43 महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये संस्थान भारत सरकार की कल्पना का साकार रूप है। यहां अग्रणी जिला प्रबंधक वीके सक्सेना ने कहा कि संस्थान में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के साथ व्यवसाय के गुर भी सिखाए जाते हैं। इस मौके पर सांसद के साथ अरविंद सिंह संजय, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंबरीष सिंह, अनिल यादव, रीता देवी, रमनी देवी, सुभावती, सुमन देवी, सोनम बानो, असमा बानो और सबा खातून सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें