फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एपीएल कार्डधारकों को मिलेगा 15 किलो गेहूं

Mon, 21 Sep 2015 05:23 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नगरीय क्षेत्र के एपीएल कार्ड धारकों को माह अक्तूबर से फिर 15 किलो गेहूं प्रति राशन कार्ड मिलेगा। डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि अब तक एपीएल राशनकार्डों में वितरण के लिए 29780.27 क्विंटल गेहूं का आवंटन हो रहा था। इससे नगरीय क्षेत्रों के अलावा बाढ़ प्रभावित 136 गांवों के राशनकार्ड धारकों को 25 किलो गेहूं वितरित किया जा रहा था। अब यह आवंटन घट कर 14890.13 क्विंटल रह गया है। इससे अक्तूबर माह से नगरीय और बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रति राशनकार्ड 15 किलो गेहूं का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीपीएल का भी अतिरिक्त आवंटन रद् कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें