कृषक समाज इंटर कॉलेज की प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल विद्यार्थी।
साइबर सुरक्षा के प्रति भी किया जागरूक
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में वूमेन पावर लाइन के तत्वावधान में सुरक्षित शहर परियोजना विषयक कार्यशाला में विद्यार्थियों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण और साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रबंधक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि विनय वर्मा ने मां सरस्वती के पूजन से कराई। प्रशिक्षक मंजरी उपाध्याय ने महिला सुरक्षा एवं संरक्षण, व्यवहार पहलू एवं विकास, पल्लवी बोरगोहाइ ने लिंग संवेदीकरण पर जानकारी प्रदान की।
ताइक्वांडो प्रशिक्षक परवीन अख्तर ने बेटियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी। श्वेता सिंह ने साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता के बारे में छात्राओं से संवाद किया। संचालन शिक्षक देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर श्याम सुंदर पटेल, आशुतोष प्रताप सिंह, नारायण लाल वर्मा, विनोद चंद्र मिश्रा और एनसीसी, एनएसएस कैडेट मौजूद रहे।