फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में उतरेगी राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी

Sun, 08 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
election - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कहा- चुनाव आयोग में हुआ रजिस्ट्रेशन, जल्द मिलेगा सिंबल
विज्ञापन

 किसान नेता वीएम सिंह इस बार भी चुनाव मैदान में जोर-आजमाइश के लिए तैयार हैं। बकौल वीएम सिंह, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन नाम के उनके संगठन का राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी नाम से चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन हो गया है। उनका कहना है कि यह अकेली ऐसी पार्टी है जिसके नाम में ‘किसान’ जुड़ा हुआ है। जल्द ही पार्टी को सिंबल भी मिल जाएगा।
वीएम सिंह ने कई साल पहले किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन बनाया था जिसे अब उन्होंने राजनीतिक दल के रूप में तब्दील कर दिया है। हालांकि इससे पहले ही वह 2012 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पलिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीतिक दल बनने के बाद वे इस चुनाव में कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे, यह तो अभी साफ नहीं है लेकिन यह तय माना जा रहा है कि पलिया विधानसभा क्षेत्र से उनका कोई न कोई उम्मीदवार जरूर मैदान में उतरेगा। इस सीट पर उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पार्टी की ओर से उम्मीदवारी के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन


बदल सकते हैं चुनावी समीकरण
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में वीएम सिंह की पार्टी की आहट को सभी दलों ने नोटिस में लिया है। इस पार्टी के चुनाव में उतरने से समीकरणों में खासा फेरबदल होने के कयास लगाए जा रहे  हैं। वीएम सिंह पिछला चुनाव खुद पलिया विधानसभा सीट से लड़े थे। वह निर्वाचित तो नहीं हुए लेकिन उनको काफी वोट मिले थे जिससे विधानसभा क्षेत्र के सियासी समीकरण बदल गए थे।
विज्ञापन

 
किसानों के हक की लड़ाई के लिए संगठन ने राजनीतिक पार्टी बनाने का निर्णय किया। जल्द ऐसा सिंबल मिलेगा जो किसानों से जुड़ा होगा। सिंबल मिलते ही किसानों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। -वीएम सिंह, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें