फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के दरबार में पिट गया सेक्टर संयोजक

Sun, 09 Apr 2017 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

न्याय मांगने गया था, गनर और दूसरे पक्ष ने धुन दिया
विधानसभा प्रभारी के हस्तक्षेप से छूटा पीड़ित
जमीन के बंटवारे का था विवाद
दोनों पक्ष बुलाए गए थे
 भाजपा विधायक अरविंद गिरि के फार्म हाउस पर न्याय मांगने गए पार्टी के सेक्टर संयोजक की ही न सिर्फ पिटाई कर दी गई, बल्कि जबरन रोके रखा गया। गनीमत रही कि पार्टी के विधानसभा प्रभारी मनोज वर्मा आ गए, जिनके हस्तक्षेप के बाद वह किसी तरह छूटा। इसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हालांकि कोतवाल अजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी है पर संगठन मंत्री निपटा देंगे, इसलिए वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कोतवाल से जब यह पूछा गया कि संगठन मंत्री के हस्तक्षेप की बात उनसे किसने कही? तो वे टाल गए।
भाजपा के बिजुआ मंडल में मूड़ा सवारान सेक्टर के संयोजक बालकृष्ण जायसवाल का उनकी भाभी के बीच जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। काफी दिनों से चल रहे विवाद के निपटारे के लिए रविवार को गोला विधायक अरविंद गिरि के समक्ष दोनो पक्षों को बुलाया गया था। बालकृष्ण के मुताबिक विधायक के आवास पर फैसले के लिए उनके साथ मंडल महामंत्री आनंद सिंह व देव श्रवण यादव, मंडल अध्यक्ष हरिहर सिंह समेत करीब 15 कार्यकर्ता और भी गए थे। विधायक अरविंद गिरि अंदर बैठे लोगों से मिल रहे थे, इस दौरान वहां पर पहले से मौजूद विनोद जायसवाल, दिलीप यादव व विमल जायसवाल और विधायक के गनर समेत कई लोगों ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि बालकृष्ण को वहां से आने नहीं दिया गया, उनके मुताबिक तब तक मौके पर पहुंचे विधानसभा गोला प्रभारी मनोज वर्मा के दखल के बाद वह आए। इस दौरान शोरगुल सुनकर बाहर आए विधायक ने बालकृष्ण से अपने मामले का निपटारा करने को कहा, लेकिन बात नहीं बन सकी। पिटाई से क्षुब्ध सेक्टर संयोजक ने बताया कि उसने मामले की जानकारी सांसद अजय मिश्र टेनी सहित पार्टी संगठन तक को दे दी है। संगठन के निर्देश पर ही उसने कार्यकर्ताओं के साथ गोला कोतवाली में तहरीर दी। इधर भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की बात सुनकर बिजुआ में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए सबने निंदा करते हुए इसे अशोभनीय बताया।
विज्ञापन


विधायक बोले, आवास के बाहर दोनों पक्षों में हुआ विवाद
विधायक गिरि का कहना है कि सेक्टर संयोजक के कहने पर ही उन्होंने उसकी भाभी की आठ-10 सालों से कब्जे में चली आ रही छह एकड़ जमीन को दबंगों से छुड़ाया था। अब वह बंटवारे में दो एकड़ भूमि चाहता है। इसी विवाद के समाधान को दोनों पक्ष आए थे। उनके सामने पिटाई अथवा वाद विवाद का कोई मतलब नहीं बनता। उन्हें बाद में पता चला कि विपक्षियों से उनके फार्म हाउस की चहारदीवारी के बाहर सेक्टर संयोजक का वाद विवाद हुआ है। 

सांसद बोले, कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा
खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी का कहना है कि वह केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अमरोहा के एक कार्यक्रम में आए हैं। इसी दौरान उन्होंने मामले की जानकारी हुई है। किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सेक्टर संयोजक के साथ घटना की पूरी जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही मामले में कुछ कह पाएंगे। फिलहाल पार्टी कार्यकर्ता का मसला है, इसलिए इसे मिल बैठकर निपटा लिया जाएगा।
शरद बाजपेई, जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें