फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आढ़तियों पर सचिव मेहरबान, नहीं थम रहा उल्टी बोली का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंडी समिति में सालों से चली आ रही उल्टी बोली लगाने की परंपरा टूटने का नाम नहीं ले रही है। उल्टी बोली लगने से जहां किसानों का घाटा हो रहा है, वहीं अधिकारी भी किसानों की ओर देखने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

मामला मंडी सचिव के संज्ञान में होने के बाद भी उल्टी बोली लगाने का सिलसिला जारी है। नियमत: बोली लगाते समय खाद्य विभाग का एक और मंडी समिति का एक कर्मचारी होना जरूरी है, यहां इस नियम का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
मंडी की क्रय नीति की बात करें तो आढ़तों पर बोली लगाते समय खाद्य विभाग सहित मंडी का एक कर्मचारी मौजूद होना चाहिए। लेकिन, मंडी में पहले ही चरण से लापरवाही बरती जा रही है। आढ़तों पर बोली एक टीम के व्यापारी ही लगाते हैं। आढ़तों पर फसल बेचने के लिए किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। उल्टी बोली लगाने की वजह से किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लगातार किसानों के हो रहे शोषण के बाद भी अधिकारी कार्यालय से निकलने को तैयार नहीं हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यापारी ने बताया कि सुबह बोली लगने से पहले अन्य व्यापारी आपस में वार्ता करते हैं। वार्ता के दौरान तय हुए मूल्य के आधार पर ही बोली की शुरुआत की जाती है।
आढ़त पर गेहूं बेचने आए एक किसान लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अगर आढ़तों पर सीधी बोली लगाई जाए तो निश्चित तौर पर हम किसानों को इसका फायदा भी होगा। नीचे गिरते मूल्य के बीच में किसान अपनी फसल बेचने के लिए हामी भर देते हैं। लिहाजा हर रोज हजारों क्विंटल फसल खरीद कर आढ़तिए मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें