फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम में लखीमपुुर को मिला दूसरा स्थान

Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
population - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक, लखनऊ नंबर एक पर
विज्ञापन

परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में महिला, पुरुष नसबंदी के मामले में लखीमपुर जिले को दूसरा स्थान मिला है, जबकि नंबर पर एक लखनऊ है। पुरुष में उन्नाव और महिला नसबंदी करने में हरदोई जिला छठे नंबर पर है।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसके तहत महिला, पुरुष नसबंदी सहित महिलाओं में कॉपर-टी लगाने के लिए कैंप लगाए जाते हैं। परिवार नियोजन कार्यक्रम की लखनऊ में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में लखनऊ जिला 54.95 प्रतिशत पुुरुष और 32.39 प्रतिशत महिला नसबंदी के साथ नंबर एक पर है। जबकि लखीमपुर जिला 15 प्रतिशत पुुरुष और 8.23 प्रतिशत महिला नसबंदी के साथ दूसरे नंबर पर है। इसी क्रम में पुरुष नसबंदी के मामले में 2.04 प्रतिशत के साथ रायबरेली तीन,1.96 प्रतिशत के साथ हरदोई चार, 1.18 प्रतिशत के साथ सीतापुर पांच और 1.01 प्रतिशत के साथ उन्नाव छठे नंबर पर है। वहीं महिला नसबंदी के मामलों में 4.90 प्रतिशत के साथ उन्नाव तीन, 4.75 प्रतिशत के साथ सीतापुर चार, 3.69 प्रतिशत के साथ रायबरेली पांच और 2.51 प्रतिशत के साथ हरदोई छठे नंबर पर है।
विज्ञापन


परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में जिला दूसरे स्थान पर रहा है। अभी समय है, प्रयास करेंगे अगली बार जिले को नंबर वन पर लाया जा सके।
- डॉ.जावेद अहमद सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें