पलियाकलां। पलिया में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बाद शुक्रवार को एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम देखा और उसकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जो भी कमी हो उसको पूरा करने के निर्देश भी एसडीएम ने दिए हैं। साथ ही अपने बूस्टर डोज (प्रीकाशन) भी लगवाई।
शुक्रवार को एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कोविड कंट्रोल रूम, कॉल सेंटर समेत कोरोना को लेकर की गई प्लानिंग के बारे में जानकारी ली।ं काउसलर अंकित दीक्षित ने सीएचसी में कोरोना के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया। साथ ही बच्चों के लिए बनाए गए पीकू वार्ड की भी जानकारियां दीं। ऑक्सीजन से संबंधित जानकारियां एसडीएम ने लेने के बाद कुछ कमी हो तो उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।