फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने शारदा नदी के किनारे बन रहे आवासों का निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
नदी के टापू में बन रहे नौ आवास एसडीएम ने रुकवाए।
विज्ञापन
शारदा नदी के डूब क्षेत्र से महज 150 मीटर दूरी पर बन रहे थे आवास
विज्ञापन

धौरहरा। विकास खंड धौरहरा की ग्राम पंचायत चहमलपुर में नदी किनारे बन रहे आवासों का निर्माण एसडीएम ने रुकवा दिया है। चहमलपुर में कुछ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल ने इन लाभार्थियों को आवास के लिए नदी के टापू में जमीन नाप दी। यह जमीन शारदा नदी से महज 150 मीटर दूर है, जहां तक पहुंचने के लिए कभी नाव का सहारा लेना पड़ता था। यह भंडाफोड़ गांव के ही एक जिम्मेदार नागरिक ने किया। उसने डीएम को एक प्रार्थनापत्र देकर सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की जानकारी दी। जिला स्तरीय अधिकारियों को जब यह पता चला तो वे यह जानकार दंग रह गए। एसडीएम ने तुरंत आवासों का निर्माण बंद करवा दिया और बीडीओ को अगली किस्त न देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें