फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जलनिकासी समस्या को लेकर सक्रिय हुए एसडीएम

Fri, 20 Jun 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिंगाही कस्बे में सफाई का जायजा लेते एसडीएम राजीव निगम।संवाद
विज्ञापन
सिंगाही। मानसून की दस्तक के साथ ही कस्बे में जलनिकासी की समस्या को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। निघासन के एसडीएम राजीव निगम ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंच कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर अधिशासी अधिकारी और संबंधित सफाई नायक को फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने खुद सफाई अभियान की कमान संभालते हुए मुख्य मार्गों और गलियों में सफाई कार्य में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई नायक सुरेन्द्र कुमार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई जगहों से अतिक्रमण हटवाया और स्थानीय लोगों से संवाद कर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आमजन का सहयोग भी आवश्यक है।
एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में नगर की सफाई व्यवस्था में और भी सुधार देखने को मिलेगा, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें