फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों के प्रपत्रों की जांच शुरू

Mon, 06 Oct 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कृष्णा नगर सुजानपुर में प्रपत्रों का अवलोकन करते तहसीलदार आदित्य विशाल। स्रोत : राजस्व विभाग
विज्ञापन
धौरहरा। पूर्वी पाकिस्तान से भारत आए परिवारों को संक्रमणीय भूमिधर घोषित करने की कवायद शुरू हो गई है। शासनादेश के बाद तहसीलदार ने सोमवार को उनके प्रपत्रों की जांच की।
विज्ञापन

पूर्वी पाकिस्तान और बांग्लादेश से विस्थापित होकर वर्ष 1965 में धौरहरा में 97 परिवार आए थे। इनमें से सुजानपुर की कृष्णा नगर काॅलोनी में 60 और रमियाबेहड़ बंगाली काॅलोनी में 37 परिवारों को बसाया गया था। इन परिवारों को कृषि के लिए भूमि दी गई। अब तक इन्हें इस भूमि का संक्रमणीय भूमिधर अधिकार नहीं मिल सका है। शासनादेश के बाद तहसीलदार आदित्य विशाल सोमवार को कृष्णा नगर सुजानपुर में प्रपत्रों की जांच के लिए पहुंचे। उन्हें संक्रमणीय भूमिधर घोषित करने की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें