फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान : रटने के बजाय लिखकर याद करें प्रश्न

विज्ञापन
संतोष कुमार रस्तोगी-
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमूमन देखा गया है कि जानने के बाद भी विद्यार्थी विज्ञान के सवाल गलत कर आते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण प्रश्नों को ठीक से न पढ़ना है। इसलिए पहले प्रश्न समझें, फिर उत्तर लिखें। विज्ञान विषय के विशेषज्ञ का कहना है कि प्रश्नों को रटने के बजाए उन्हें याद करें। साथ ही लिखने की भी आदत डालें, ताकि प्रश्नपत्र को हल करते समय की कमी न पड़े।
विज्ञापन

शिक्षक संतोष कुमार रस्तोगी ने कहा कि जब प्रश्नपत्र मिले तो पहले 15 मिनट तक उसे पूरा पढ़कर समझ लें। उक्त विषय की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास होना जरूरी है। पाठ्यक्रम के कांसेप्ट को समझना चाहिए। इतना ही नहीं अगर याद किए गए प्रश्नों को बार-बार हल करेंगे तो वह पूरी तरह से याद हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अगर परीक्षार्थी नोट्स बनाते हैं तो निश्चित तौर वह अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। लिख-लिख कर याद करने से अधिक समय तक मस्तिष्क में संचित रहता है और भूलने की संभावना न के बराबर हो जाती है। बच्चे प्रश्नपत्र हल करते समय थोड़ी सी गलती कर देते हैं। जिससे उनके नंबर कट जाते हैं।
विज्ञापन

सबसे पहले बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर हल करें, ताकि समय का सदुपयोग हो सके। वहीं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हल करने से पहले लघु उत्तरीय प्रश्नों को हल करना चाहिए। इससे प्रश्न छूटने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
पढ़ने के लिए टाइम टेबल बनाएं।
बोल-बोलकर पढ़ें।
पढ़ा हुआ ज्यादा समय तक याद रखने के लिए, उसे सरल बनाने की कोशिश करें।
नोट्स बनाते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं को लिखें।
नोट्स और फॉर्मूले को समय-समय पर दोहराते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें