फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा केस की अगली सुनवाई 19 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा केस में शुक्रवार को एडीजे देवेन्द्र नाथ सिंह की अदालत में 14वें गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए। गुरुद्वारा के सेवादार कुलविंदर सिंह की मुख्य परीक्षा के बाद उससे जिरह भी पूरी हो गई। जिसके बाद अदालत ने अगले गवाह को पेश करने की हिदायत देते हुए मामले की सुनवाई 19 मार्च के लिए मुकर्रर की है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से डीजीसी क्रिमनल और वादी के वरिष्ठ अधिवक्ता ने हिंसा के वक्त मौके पर मौजूद रहे गुरुद्वारा के सेवादार कुलविंदर सिंह को 14वें गवाह के रूप में पेश किया। गवाह ने बयान दर्ज कराते हुए अदालत में बताया कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान ही तेज रफतार थार के साथ दो अन्य गाड़ियां भी गुजरीं। इसमें कई किसान दिवंगत हुए तो कई लोग चोटिल हुए थे।
बचाव पक्ष की ओर से कई सवाल उठाए गए। वकीलों ने लंबी जिरह की। देर शाम तक चली गवाही के बाद अदालत ने अगले गवाह को पेश करने की हिदायत देते हुए सुनवाई के लिए 19 मार्च की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें