फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: लखीमपुर खीरी में घने कोहरे के बीच खुले स्कूल, ठंड से ठिठुरे छात्र; 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

Wed, 15 Jan 2025 11:23 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में बुधवार सुबह पूरा जिला घने कोहरे की चादर से ढक गया। सुबह जरूरी काम से और स्कूल जाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
स्कूल से बच्ची को घर लेकर जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे और भीषण ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार को सुबह घने कोहरे से दृश्यता शून्य हो गई। मंगलवार रात आठ बजे से कोहरा छाने लगा था। शहर में ही थोड़ी दूर तक का दिखना बंद हो गया। हाईवे के हालात तो और खराब रहे। बहुत से लोग तो थोड़ी दूर चलकर कोहरे को देख वापस लौट पड़े।

विज्ञापन


कोहरे ने सर्द हवा से ठिठुर रहे लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बुधवार को पूरा जिला घने कोहरे की चादर से ढक गया। सुबह जरूरी काम से और स्कूल जाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण लोगों को सवारियां मिलने ने भी दिक्कत हुई। बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार तक घने कोहरे छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। 

ये भी पढ़ें- UP School Closed: इन जिलों में आठवीं तक के स्कूल बंद, भीषण सर्दी के चलते डीएम ने बढ़ाईं छुट्टियां
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय तो बढ़ा दिया लेकिन घने कोहरे और ठंड ने बच्चों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूलों को पहुंचे जबकि चिकित्सकों के अनुसार इस ठंड में बच्चों को अधिक बचने की जरूरत है। सुबह से ही चल रही सर्द हवा ने मौसम में और ठंड बढ़ा दी है, सुबह से ही बाजार में लोग अलाव का सहारा लेकर बैठे नजर आए। 

विज्ञापन

कोहरे के कारण दृश्यता हुई शून्य - फोटो : अमर उजाला
बदले समय पर खुले स्कूल 
जिले में सर्दी के चलते डीएम के निर्देश के बाद डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। बुधवार को बदले समय से स्कूल खुले, लेकिन सर्दी से बच्चे परेशान दिखे। अग्रिम आदेशों तक कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल अब सुबह 10.30 बजे से लेकर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे। सर्दी के मौसम में नरमी आने पर समय पहले की तरह कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें