फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के इर्द-गिर्द मिले युवकों को दी नसीहत

Fri, 02 Dec 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला एसओ ने चलाया मजनू आपरेशन
विज्ञापन

स्कूली छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए महिला एसओ कमर सुल्ताना ने मजनू ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार को पुलिस ने स्कूलों के पास अचानक छापा मारा और वहां खड़े युवकों से पूछताछ की। बेवजह खड़े युवकों की जमकर लताड़ लगाई और दोबारा मिलने पर जेल भेज देने की धमकी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला एसओ कमर सुल्ताना ने फोर्स के साथ जीजीआईसी, भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज सहित कई स्कूलों के पास अचानक छापा मारा। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को आते देख कई युवक मौके से खिसक लिए। महिला एसओ ने आसपास की दुकानों पर खड़े युवाओं से पूछताछ की। इस दौरान बेमतलब खड़े लोगों को जमकर हड़काया। दोबारा मिलने पर जेल भेजने की चेतावनी दी। उन्होंने आसपास के लोगों को भी बेवजह लोगों को खड़ा न होने देने की हिदायत दी। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। एसओ ने बताया कि यह अभियान प्रतिदिन खासतौर पर स्कूल खुलने और बंद होने के समय चलाया जाएगा। इसके अलावा चौराहों पर भी महिला पुलिस सादे कपड़ों में रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें