फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: बाढ़ से उफनाए नाले में डूबा स्कूल वाहन, ग्रामीणों ने बचाई पांच बच्चों की जान

Sat, 03 Oct 2026 09:58 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

मोहम्मदी क्षेत्र के मुल्लापुर गांव के पास शनिवार सुबह एक स्कूल वाहन उफनाते नाले में घुस गया। वाहन में चालक और पांच बच्चे सवार थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
क्रेन से स्कूल वाहन को निकाला गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूल वाहन उफनाते नाले में गिर गया। वाहन में चालक सहित पांच बच्चे सवार थे, जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। यह घटना सुबह करीब आठ बजे मुल्लापुर गांव के पास हुई। ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों की जान बच गई। 

विज्ञापन


संबंधित वीडियो 


जानकारी के अनुसार, मोहम्मदी कस्बे के यूडी चिल्ड्रेंस एकेडमी का स्कूल वाहन बच्चों को लेकर मुल्लापुर-पसगवां मार्ग से जा रहा था। मुल्लापुर के पास बने पुल के किनारे एक गहरे गड्ढे को चालक देख नहीं पाया। इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में समा गया। वाहन को नाले में डूबता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मेहताब बनी ममता: जागेश की मोहब्बत में तोड़ी मजहब की दीवार, बोली- मैं पांच साल से भोले की दीवानी; देखें वीडियो

उस समय मुल्लापुर गांव निवासी रामू कश्यप व अन्य ग्रामीण नाले में मछली पकड़ रहे थे। रामू कश्यप तुरंत नाले में कूद गए और ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को भी नाले से बाहर निकाला। घटना के बाद बच्चे सहम गए थे।

बच्चों को बचाने वाले रामू कश्यप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण और पुलिस की कार्रवाई
ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों की जान बच गई। उन्होंने बिना देर किए बच्चों को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए और अपने बच्चों को साथ ले गए। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

स्कूल वाहन की जांच
पुलिस अब स्कूल वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन नियमों का पालन कर रहा था या नहीं। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें