लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण को लेकर जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को 20 जुलाई तक अपनी जरूरी जानकारी परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण, छात्र सुविधाओं और परीक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं ऑनलाइन प्रणाली से की जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय का सही और अद्यतन विवरण परिषद के पोर्टल पर उपलब्ध होना आवश्यक है।
उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध विद्यालय का विवरण अच्छी तरह जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या कमी हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका सुधार कर जानकारी ऑनलाइन अपलोड करा दें।