फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : सुरक्षा, व्यवस्था और सख्ती का खाका तैयार

Sun, 12 Jul 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। सावन में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलेभर में शांति समिति और पीस कमेटी की बैठकें हुईं। अधिकारियों ने सरकार की गाइडलाइन का पालन कराने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

धौरहरा। कोतवाली परिसर में एसडीएम शशिकांत मणि और सीओ शमशेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी। कांवड़ियों से सड़क के किनारे चलने और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही नदियों से जल भरने की अपील की गई। सीओ ने कहा कि अव्यवस्था फैलाने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
निघासन। कोतवाली परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक में सीओ शिवम कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। श्रद्धालुओं से डबल ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रयोग न करने और ट्रॉली के हुक पर बैठकर यात्रा जैसी जोखिम भरी हरकतों से बचने की अपील की गई। सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पसगवां। थाना परिसर में सीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिए गए कि एक ट्रैक्टर से एक ही ट्रॉली जोड़ी जाएगी। ग्राम पांडे वाली में मार्ग पर झुकी गूलर की डालियां कटवाई जाएं। श्रावण मास में मार्ग किनारे पड़ने वाले स्कूलों की बाउंड्री के गेट खुले रहें, ताकि कांवड़ यात्री स्कूल परिसर में ठहर सकें। पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और मोहम्मदी सर्किल में शाहजहांपुर बॉर्डर से गोला गोकर्णनाथ बॉर्डर तक कड़ी पुलिस व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।
फरधान। थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रॉली पर डीजे की अधिकतम ऊंचाई 10 मीटर निर्धारित की गई है। इससे अधिक ऊंचाई पर डीजे लगाने पर कार्रवाई होगी। साउंड की आवाज नियंत्रित रखने के निर्देश भी दिए गए। क्षेत्र में पूरे सावन माह मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।
ममरी। हैदराबाद थाने में सीओ महक शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि सावन मेले के दौरान अंडा, मांस, मछली, मुर्गा और शराब की दुकानें नहीं लगेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें