फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बेंच निर्माण के नाम पर घोटाला, ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्यालय से संबद्ध, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेंच निर्माण में बड़ा खेल सामने आया है। प्रधान और सचिव ने ग्रामीणों के बैठने के लिए 28 बेंचों का भुगतान ग्राम निधि खाते से निकाल लिया, जबकि 13 ही मिलीं। इस तरह 15 बेंचों के नाम पर हेरफेर करते हुए 1.05 लाख रुपये गबन का मामला सामने आया है। मामले में सचिव हरिवंश लाल को जिला मुख्यालय से संबद्ध करते हुए जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

अवर अभियंता प्रदीप कुमार वर्मा व सहायक विकास अधिकारी गोवर्धन प्रसाद ने नकहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरैंचा की जांच की। गांव के मुख्य मार्ग जो भोजपुर होते हुए अमृतागंज मेन मार्ग पर मिलता है। गांव के मुख्यमार्ग में अजय सिंह, अमर सिंह के मकान के पास से सरोजा सिंह के मकान तक मार्ग में कीचड़ एवं गड्ढे मिले।
ग्राम पंचायत सिरैंचा में 28 बेंच की आपूर्ति के लिए 1.96 लाख रुपये भुगतान किया गया है, जबकि गांव में 13 बेंच मिलने की बात सामने आई। ऐसी स्थितियों में 15 बेंच के नाम पर खेल हुआ। प्रति बेंच 7007 रुपये के हिसाब से 1,05,107 रुपये का गबन सामने आया, जिसकी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

सचिव ने जांच के लिए अब तक पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई। 10 दिनों में डिफाल्टर होने वाली पांच शिकायतों में से सबसे अधिक तीन सचिव हरिवंश लाल की पाई गई। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि सचिव हरिवंश लाल को जिला मुख्यालय संबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें