फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानण होआ..

विज्ञापन
सबद कीर्तन करता रागी जत्था।
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मना श्री गुरु नानक देव का 552वां प्रकाश उत्सव, गुरुवाणी और सबद कीर्तन से निहाल हुई संगत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। श्री गुरु नानकदेव का प्रकाश पर्व जिले में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए। अखंड पाठ हुआ। रागी जत्थों ने सबद गायन कर कीर्तन से संगत को निहाल किया। लंगर भी लगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद छका।
शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुनानक देव का 552वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद रागी भाई अनूप सिंह और दिलबाग सिंह नानकमता, ढाडी जत्था भाई महताब सिंह भिंडर ने सबद कीर्तन पेश किया। समागम दोपहर तीन बजे तक चला, जिसमें अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा, महामंत्री इंद्रपाल सिंह राना, रंजीत सिंह, शीतल सिंह, पाल सिंह, सेवक सिंह अजमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री निर्मल आश्रम गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व महंत लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में हुआ। दीवान सजाया गया। ढाडी जत्था मेहताब सिंह भिंडर ने गुरुनानक देव का इतिहास बताया। बालिकाओं ने सबद कीर्तन पेश किया। बाद में अटूट लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस समागम में सविंदर सिंह ओबराय, पाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा में गुलगंज साहब का भव्य दीवान सजाया गया। हजूरी रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह सागर और चिन्नौर के रागी जत्था भाई अंग्रेज सिंह और उनके साथियों ने संगीतमय गुरुवाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरु का अटूट लंगर भी चला। इस मौके पर गुरदीप सिंह, प्रीतम सिंह, सतपाल सिंह, अमरीक सिंह, गुरमुख सिंह, हरदीप सिंह, परमजीत सिंह, मंजीत सिंह, करनैल सिंह, गुरमीत सिंह, सुधीर अवस्थी आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा को झालरों से सजाया गया और दीवान सजा। इस अवसर पर हजूरी रागी जत्था ने सबद कीर्तन किया जिसको सुनकर संगत निहाल हुई। वक्ताओं ने गुरुनानक जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। श्रद्धालुओं ने दीवान में माथा टेका। स्कूली बच्चों ने भी पहुंचकर सेवा की और मत्था टेका। पलिया विधायक रोमी साहनी ने भी कार्यक्रम में हाजिरी लगाई का माथा टेका। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा उनको सरोपा भेंट किया गया।
संपूर्णानगर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में ज्ञानी अनंतपाल सिंह कथा वाचक हजूरी रागी बाबा बलजीत सिंह के की ओर से साध संगत को गुरुवाणी सुनाकर गुरु नानक देव जी के बलिदान और जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए सद् मार्ग पर चलने का उपदेश दिया।
कोड़ियाला गुरुद्वारा घाट साहिब में सजा दीवान
तिकुनिया। ऐतिहासिक कौड़ियाला गुरुद्वारा घाट साहिब में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में दीवान सजा इसके बाद भोग हुआ श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान करके माथा टेका।
तिकुनिया कस्बे से बॉर्डर पर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा घाट साहिब में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व शांति पूर्वक साधारण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माथा टेका और लंगर छका। गुरुद्वारे में गेट के बाहर साधारण दुकानें लगी। यहां पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन भी परिवार के साथ गुरुद्वारा पहुंचे।
विज्ञापन

अमीरनगर। क्षेत्र के हरीनगर गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर दीवान सजाया गया। सबद कीर्तन के साथ लंगर भी चला। इस मौके पर सिख समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें