फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सेटेलाइट दे रहा पराली जलने की गलत सूचना, 13 में छह फर्जी निकलीं

Sun, 19 Oct 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धान कटाई होते ही पराली जलने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। इनकी निगरानी सेटेलाइट की जा रही है, लेकिन वहां से मिल रहीं सूचनाएं गलत साबित हो रही है। इससे अफसर परेशान हैं।
विज्ञापन

सेटेलाइट ने अब तक जिले में 13 पराली जलने की सूचनाएं दीं। अफसर जांच करने पहुंचे तो मात्र सात ही घटनाएं सही पाई गईं। छह घटनाएं गलत मिलीं। सेटेलाइट ने जहां पर पराली जलाने की सूचना दी, वहां पर खाली प्लाॅट मिले। हालांकि, जो सात घटनाएं सही पाई गईं, उनसे संबंधित किसानों पर कार्रवाई की गई।
उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि सात घटनाओं में संबंधित किसानों पर 40 हजार का जुर्माना लगाया गया, जिसमें अब तक 30 हजार रुपये का जुर्माना जमा कराया जा चुका है। इसमें एक किसान पर 10 हजार रुपये और छह किसानों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा है। सबसे ज्यादा मोहम्मदी तहसील में घटनाएं हुईं। गोला व मितौली में भी पराली जलने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

-
पराली का प्रबंधन करें किसान
डीडी कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे लोग पराली को न जलाएं, उसका प्रबंधन करें। बताया कि 10 क्विंटल अवशेषों को जलाने से 400 केजी जैविक कार्बन के अलावा 5.5 केजी नाइट्रोजन, 2.3 केजी फास्फोरस, 25 केजी पोटाश, 1.5 केजी सल्फर व 50-70 प्रतिशत सूक्ष्म पोषक तत्वों का नुकसान होता है। अवशेष जलाने से मिट्टी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। पराली जलाने के बजाय उसकी कंपोस्ट खाद बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें