फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारसों की मौत की अफवाह पर जांच के निर्देश

Mon, 02 Mar 2015 08:39 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज अंतर्गत नरायनपुर गांव में सारसों की मौत की अफवाह पर डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने जांच एसडीओ गोला एसएन सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। इसके बावजूद मामले की जांच एसडीओ गोला एसएन सिंह को सौंप दी है। यदि घटना सही पाई जाती है तो दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि मैलानी रेंज के नरायनपुर गांव में सारसों की मौत की अफवाह उड़ी। आरोप था कि वन विभाग के फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को देने के बजाय सारसों के शव ठिकाने लगा दिए। जब यह चर्चा आम हुई तो बात लखनऊ में बैठेवन विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद ही जांच के निर्देश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें