फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

Sat, 20 Jun 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने एक युवक के उत्पीड़न से परेशान होकर शनिवार को अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष ने ज्ञापन मिलने के बाद एक पत्र एसपी को भेजकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसपी को भेजे पत्र में अध्यक्ष ने लिखा कि ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने नगर निवासी एक युवक पर अभद्रता व गाली-गलौज कर मानसिक उत्पीड़न करने की शिकायत की है। कर्मचारियों ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को थाने में प्रार्थनापत्र भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसके चलते नगर पंचायत के कार्य प्रभावित होने की आशंका है। अध्यक्ष ने मामले में एसपी से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें