फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सफाई कर्मचारी को पीटा, होमगार्ड का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। वर्दी के रौब में सफाई कर्मचारी की घर में घुसकर पिटाई करने और अपशब्द कहने के आरोपी होमगार्ड का पुलिस ने मात्र शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव भगवंतनगर गूलर में तैनात सफाई कर्मी अनुराग पाल पुत्र सुरेश कुमार निवासी सिमराव थाना मितौली ने आरोप लगाया था कि देर रात गांव का ही दबंग होमगार्ड नशे में धुत होकर कमरे में घुस आया और पीटने लगा। गालियां भी दीं। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर पुलिस ने होमगार्ड नंदराम निवासी भगवंतनगर गुलरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को होमगार्ड को मात्र शांतिभंग की धाराओं में चालान करते हुए पुलिस ने अपने काम से इतिश्री कर ली, जिसकी चर्चा क्षेत्र में होती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें