सड़कों, कार्यालयों व कार्यस्थल पर झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
डीएससीएल शुगर मिल अजबापुर में 16 से 30 जून तक स्वच्छ भारत मिशन केेे तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत मिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली तथा सड़कों, कार्यालयों और कार्यस्थल पर झाडू लगाकर साफ सफाई का संदेश दिया। मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यस्थल , कार्यालय, आवासों की सफाई, गांव की गलियों से लेकर शहर की इमारतों में स्वच्छता रखने, जल सदुपयोग तथा संरक्षण करने के अलावा भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। शपथ मिल के चिकित्साधिकारी डॉ विजय कुमार शुक्ल नेेेे दिलाई। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन के एन राय नेेे सभी से आह्वान किया कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें।
शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात मिल के ओमशंकर शुक्ला, शरद यादव, सुधीर अग्रवाल, एससी लाल, रंजीत श्रीवास्तव, गौरव सोनी, सुरेंद्र सिंह, लाल बाबू, रवि थापा, सुधांशु दीक्षित, जंगबहादुर यादव, धनंजय राय आदि ने झाडू लगाकर मिल परिसर की साफ सफाई की। स्वच्छ भारत पखवाड़ा कार्यक्रम में एचआर विभाग के अमित कुमार और दीपक मिल्टन का विशेष सहयोग रहा।