फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर जूनियर ने मोरनिया गांधी नगर को हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
संपूर्णानगर में विजेता ट्राफी के साथ ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द वृंदावन कॉलोनी स्थित मिनी स्टेडियम खेल मैदान में अमर शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच संपूर्णानगर की जूनियर टीम व थाना हजारा की मोरनिया गांधीनगर की टीमों के बीच हुआ। इसमें संपूर्णानगर ने एकतरफा मुकाबले में 105 रन से जीतकर फाइनल मैच पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


अमर शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट के कमेटी सदस्य कृष्ण पाल ने बताया कि रविवार को फाइनल मैच हुआ। इसमें संपूर्णानगर जूनियर व हजारा की मोरनिया गांधीनगर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। टाॅस जीतकर संपूर्णानगर जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें कृष ने 85 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रोहित व गोलू ने मिलकर 50 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मोरनिया गांधीनगर की टीम मात्र 70 रन पर ही आलआउट हो गई। इस तरीके से 105 रन से संपूर्णानगर जूनियर टीम ने मुकाबला अपने नाम किया। संपूर्णानगर की तरफ से गेंदबाज अनमोल व अरुण ने चार-चार विकेट व राहुल ने दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। संपूर्णानगर के खिलाड़ी रंजीत सिंह उर्फ बंटी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर ट्रॉफी व मेडल देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अनमोल गुप्ता को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें