फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थी पुन: चेक करा सकेंगे काॅपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीबीएसई की परीक्षा में प्राप्त अंकों में असंतुष्ट होने वाले छात्र-छात्राएं दोबारा अपनी कॉपियां चेक करा सकेंगे। इसको लेकर बोर्ड की ओर से पहले विद्यार्थियों को स्कैन कॉपियां दी जाएंगी। विद्यार्थी कॉपियों को देखने के बाद अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसको लेकर उन्हें 700 रुपये फीस भी अदा करनी होगी।
विज्ञापन

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परिणामों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को अंक बढ़वाने का एक और मौका दिया है। जिला कोआर्डिनेटर शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि 12वीं के विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेने के लिए आवेदन 21 से 27 मई तक करा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को 700 रुपये शुल्क प्रति विषय के हिसाब से देना होगा। इसके बाद 28 मई से तीन जून अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किए जाएंगे। बच्चों को अंकों के सत्यापन के 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्मूल्यांकन का शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न देना होगा।
वहीं 10वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी पाने के लिए आवेदन 27 मई से दो जून तक किए जा सकेंगे। इसके लिए शुल्क 500 रुपये प्रति उत्तरपुस्तिका रहेगा। अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन तीन जून से सात जून तक किए जा सकेंगे। सत्यापन का शुल्क 500 रुपये प्रति विषय और पुनर्मूल्यांकन का शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न रहेगा।
विज्ञापन

बताया कि सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसको लेकर छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट सीबीएसई डाट जीओबी डाट इन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं ऐसे कर सकेंगे आवेदन
-सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए री-वैल्युएशन और री-वेरिफिकेशन के दिए लिंक पर क्लिक करें।
-इसके बाद छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
-रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षार्थिर्यों को अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा।
-आवेदन फार्म को भरते हुए आवेदन शुल्क को जमा करना होगा।
-इसके बाद दिए गए सबमिट पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें