फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक बालिका के छह आरोपियों के सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजे गए

विज्ञापन
Samples of six accused of the deceased girl were sent to the forensic lab
विज्ञापन
रामापुर चौकी क्षेत्र में बालिका से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। रामापुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार सात आरोपियों में छह का ब्लड सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं। उधर, मृतका के गांव में सन्नाटा पसरा है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक बालिका ने एक महीने पहले बहन को प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते देखा और यह बात घरवालों को बताने की धमकी दी। घटना के दिन साजिश के तहत बड़ी बहन मृतका को शौच के लिए ले गन्ने के खेत में ले गई। वहां पहले से बड़ी बहन के दोस्त रंजीत, अमर सिंह, अंकित, संदीप, दीपू, अर्जुन मौजूद थे। जहां पर रंजीत, अंकित, अमर सिंह, संदीप चौहान ने बड़ी बहन के सामने ही उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया, जबकि अर्जुन व दीपू चौहान निगरानी करते रहे। मृतका घर न बता दे इस डर से सभी ने मिलकर दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से हत्या की बात सामने आई है, जबकि मामले में उसकी बड़ी बहन को छोड़कर अन्य गिरफ्तार छह आरोपियों के ब्लड सैंपल और मृतका के कपड़े, बाल आदि जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सभी आरोपी अभी जेल में हैं।
विज्ञापन

उधर, बालिका के गांव में घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पहले जैसी चहलपहल नहीं है। गांव वाले हैरान हैं तो परिवार वाले किसी से भी बात करने से कतरा रहे हैं। उधर, बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक मृतका का रिश्तेदार और भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें