फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी में मीटरगेज का म्यूजियम बनेगा, चलेंगी ग्लासरूफ ट्रेनें

Wed, 08 Oct 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी जंक्शन का मुख्य द्वारस्रोत-संवाद
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे बोर्ड ने मैलानी-नानपारा मीटरगेज लाइन को हेरिटेज लाइन घोषित किया है। पूर्वोत्तर रेलवे की यह पहली रेल लाइन है, जिसे संरक्षित किया जाएगा और अब इसे बड़ी लाइन में परिवर्तित नहीं किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के इस आदेश से मैलानी-नानपारा रेलखंड को बंद करने की अटकलों पर भी विराम लग गया है।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलमार्ग 171 किमी लंबा है। पूर्वोत्तर रेलवे में यह इकलौता मीटरगेज रेलखंड है। इस खंड पर दो जोड़ी पैसेंजर और एक जोड़ी द्विसाप्ताहिक टूरिस्ट पैसेंजर ट्रेन संचालित होती है। वर्तमान में भीरा और पलियाकलां स्टेशनों के बीच रेलपथ के किनारे जलभराव के चलते इस खंड पर फिलहाल ट्रेनों का संचालन तीन माह से बंद है। इसके चलते इस रेलखंड को पूरी तरह बंद करने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
रेलवे बोर्ड की कार्यकारी निदेशक हेरिटेज आशिमा मेहरोत्रा के नेतृत्व में एक टीम बीते अप्रैल में मैलानी आई थी। उनके आगमन पर यहां हेरिटेज फेस्टिवल भी मनाया गया था। टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर मैलानी से नानपारा तक स्पेशल ट्रेन से भ्रमण भी किया था। उनकी सकारात्मक रिपोर्ट पर रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर हेरिटेज राजेश कुमार ने छह अक्तूबर को एक पत्र जारी कर दुधवा नेशनल पार्क के जंगली क्षेत्र से गुजरने वाली इस छोटी लाइन को हेरिटेज घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अब यह लाइन संरक्षित रहेगी और इसे बड़ी लाइन में परिवर्तित नहीं किया जाएगा। इससे इस क्षेत्र में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से घोषित किए गए इस रेलखंड पर जल्द ही ग्लासरूफ ट्रेनें चलेंगी। इस खंड का पूरा क्षेत्र वन और वन्यजीवों से भरपूर है। ग्लासरूफ ट्रेनों से पर्यटकों को दुधवा पार्क के जंगल और वन्यजीवों के आसानी से और बेहतर ढंग से दीदार हो सकेंगे। मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड हेरिटेज घोषित होने के साथ ही मैलानी में पर्यटकों के लिए मीटरगेज हेरिटेज म्यूजियम भी बनाए जाने की योजना है। इसके लिए मैलानी में जगह चिन्हित की जाएगी।
000
ऊंटी और शिमला की तरह खूबसूरत है यह रेलमार्ग
यह मीटरगेज रेलमार्ग ऊंटी और शिमला की तरह खूबसूरत है। पर्यटन की दृष्टि से ही रेलवे बोर्ड ने इसे हेरिटेज लाइन घोषित किया है, जोकि दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों से होकर गुजरता है।
00000
रेलवे बोर्ड ने मैलानी-नानपारा रेलमार्ग को हेरिटेज घोषित करने के साथ ही इसे संरक्षित करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे की यह पहली लाइन है, जिसे हेरिटेज लाइन घोषित किया गया है। इससे इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें