फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: समदहा बंधा फटा, 50 ग्रामीण बाढ़ में फंसे

Thu, 04 Sep 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
समदहा नयापुरवा में रेस्क्यू के लिए जाती मोटर बोट। स्रोत : राजस्व विभाग
विज्ञापन
धौरहरा। शारदा नदी के तेज बहाव में तट पर बना समदहा बंधा करीब छह मीटर फट गया। इससे नदी का पानी समदहा और नयापुरवा गांव में भरने से करीब 50 ग्रामीण बाढ़ में फंस गए हैं। सूचना पर तहसीलदार फ्लड पीएसी के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मोटर बोट से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बंधा फटने से समदहा, रैनी, सरगड़ा, नयापुरवा, चिकनाजती गावों में भर गया है। सबसे खराब हालत नयापुरवा मजरा समदहा के हैं। यह गांव चारों तरफ से पानी भरा होने से टापू बन गया है।
सूचना पर एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल, फ्लड पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझ-बुझा कर बाढ़ राहत शिविर में भेजने की कवायद शुरू की। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगाया गया। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाल राहत शिविर में लाया जा रहा है। उन्हें भोजन सहित स्वास्थ्य सेवाएं भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन


बाक्स-

एडीएम ट्रैक्टर से पहुंचे लुधौनी, बाढ़ का लिया जायजा
धौरहरा। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह को अपनी कार हाइवे पर छोड़ कर ट्रैक्टर से लुधौनी गांव पहुंचना पड़ा उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल बाढ़ राहत शिविर में पहुंचाने के एसडीएम को निर्देश दिए। साथ ही सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और लंच पैकेट वितरण कराए। इसके साथ ही उन्होंने समदहा बंधा पर जल्द बचाव कार्य कराने के निर्देश बाढ़ खंड अधिकारियों को दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें