फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फैमिली आईडी की प्रगति खराब होने पर चार बीडीओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फैमिली आईडी की प्रगति खराब होने पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने जिले के चार खंड विकास अधिकारियों का अक्तूबर का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रमियाबेहड़ श्रद्धा गुप्ता, खंड विकास अधिकारी कुंभी शरद कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मोहम्मदी अश्विनी कुमार सिंह और खंड विकास अधिकारी पसगवां मोहित कौशिक का वेतन रोका गया है। फैमिली आईडी को सीएम डैसबोर्ड में शामिल किया गया है। इसकी वजह से रैंक ख़राब न हो इसको लेकर सीडीओ ने समीक्षा की, तो इन चार ब्लॉकों की स्थिति ज्यादा खराब मिली।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो रमियाबेहड ब्लॉक का 57.44 प्रतिशत, गोला कुंभी का 56.65, मोहम्मदी का 56.57 और पसगवां का अब तक मात्र 53.62 प्रतिशत ही फैमिली आईडी का काम हो सका है। सीडीओ ने अफसरों को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा किया जाए नहीं तो अगली कार्रवाई और कड़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें