एसएसबी अपर महानिदेशक ने सीमा चौकियां देखीं
लखीमपुर एसएसबी कैंप में दो दिवसीय निरीक्षण पर आए एसएसबी अपर महानिदेशक एसएस देशपाल ने सीमा चौकियों का निरीक्षण किया। चौकियों पर तैनात जवानों को दिशा निर्देश देने के साथ सभी चौकियों पर 68वां गणतंत्र दिवस को मनाने को कहा।
निरीक्षण पर आए अपर महानिदेशक का डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी के साथ जवानों ने गार्ड आफ ऑनर सेस्वागत किया। निदेशक ने सेक्टर मुख्यालय और तृतीय वाहिनी का निरीक्षण कर पावर प्वाइंट के माध्यम से सीमा चौकियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सीमा में चल रहे आप्स अलर्ट एक्सरसाइज का भी निरीक्षण किया और जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने सभी चौकियों पर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस मनाने को कहा। महानिदेशक गणतंत्र दिवस को सीमा चौकी, कर्तिनियाघाट और चंदन चौकी में जवानों के साथ ध्वाजारोहण करेंगे।