फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सदर कोतवाली और क्राइम ब्रांच के सिपाहियों पर चेन छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला कमलापुर निवासी जसकरन राज ने कोतवाली और क्राइम ब्रांच के सिपाहियों पर मारपीट और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने छह नामजद सिपाहियों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित जसकरन ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं। बड़े भाई रामऔतार राज को ब्रेन हेमरेज हुआ था। दूसरे भाई शिवरतन राज एडवोकेट से विवाद हो गया था। जिस पर शिवरतन राज ने डायल-112 पुलिस से मदद मांगी थी। घटना 21 जून की शाम छह बजे की है। डायल 112 पुलिस घर पर आई और दोनों पक्षों को थाने ले आई थी।
जहां पर संजू यादव कोतवाली सदर, प्रदीप चौधरी कोतवाली सदर, सतेंद्र कुमार कोतवाली सदर, विकास सिपाही क्राइम ब्रांच, अमरजीत सिपाही क्राइम ब्रांच, बृजेश चौधरी सिपाही क्राइम ब्रांच व एक अज्ञात सिपाही ने मारापीटा।
विज्ञापन

घटना के दौरान संजू यादव व प्रदीप चौधरी ने गले में पहनी 27 हजार रुपये कीमत की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का 151 में चालान कर दिया था। सिपाही सतेंद्र कुमार ने गालियां देते हुए पीटा। दो हजार रुपये छीन लिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें