फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंकों में 50 दिन बाद भी हालत जस के तस

Fri, 30 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
एटीएम भी रहे बंद  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- कैश की किल्लत बरकरार, नहीं चल पा रहे एटीएम
विज्ञापन

नोटबंदी के 50 दिन बीतने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में कैश की कमी खत्म नहीं हो रही है। शुक्रवार को शहर के बैंकों में स्थिति पूरी तरह सामान्य दिखी। बैंकों से निर्धारित सीमा तक खातेदारों को धन की निकासी की गई। शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहनी हैं, इसके चलते शुक्रवार को पर्याप्त डिपाजिट भी आया। इसके बावजूद एटीएम ठीक से नहीं चल सके। इसके बावजूद एटीएम पर लाइनें घटने लगीं है।
ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में 50 दिन बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। शुक्रवार को भी ग्रामीण क्षेत्र की बैंकों में दो हजार से दस हजार तक ही भुगतान मिल पाया है। बैंकों में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। 50 दिन के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम नहीं चल पाए हैं। कुछ कस्बों में एटीएम केवल दो चार दिन ही चल पाए, लेकिन कैश न होने से बाद में इन एटीएम का संचालन बंद रहा।   
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक रोशननगर में पांच दिनों से कैश नहीं बंटा है जिससे वहां के खातेदार सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं। बाद में बैंक कर्मी नो करेंसी बता देते हैं, जिससे खातेदारों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। 
ममरी। प्रधानमंत्री की 50 दिन की घोषणा के अंतिम दिन शुक्रवार को यहां की इलाहाबाद बैंक, हैदराबाद की पंजाब नेशनल बैंक, गनेशपुर की ओरियंटल बैंक, अजान, रोशननगर, छत्तीपुर नं 10 की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में भुगतान जरूरत के हिसाब से जारी रहा। खातेदारों के अनुसार बैंकों में गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन पांच से 10 हजार रुपये तक भुगतान किया गया। खातेदारों की बैंकों के सामने लगने वाली लाइन से बैंक प्रबंधकों ने भी राहत महसूस की है। उनका कहना है कि दो चार दिन में हालत और भी सामान्य हो जाएंगे। 
ओयल। नगर के बैंकों के सामने बैंकों के सामने सुबह से ही लाइन लगी रही। लाइन में लगे लोगों का ठंड से राहत देने के लिए समाज सेवियों ने अलाव का प्रबंध करा दिया गया। बैंकों के लेन-देन से लोग संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस ने पीएम को भेजा ज्ञापन
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि नोटबंदी के दौरान पैसों के लाइन में मरने वाले लोगों को शहीदों का दर्जा दिलाया जाए। उनके आश्रितों को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। किसान आयोग और युवा कल्याण आयोग का गठन किया जाए। उच्च शिक्षा निशुल्क कराई जाए। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। ज्ञापन देने वाले लोगों में अशोक कुमार मिश्र, आनंद कुमार अवस्थी, पृथ्वी पाल चौधरी, कृपा शंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें