फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपकली का इलाज जारी

Sun, 20 Dec 2015 11:29 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा की पालतू हथिनी रूपकली के शरीर के  ऊपरी हिस्से में हुआ घावों का इलाज जारी है। अभी उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। डब्ल्यूटीआई समेत स्थानीय चिकित्सक उसकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दुधवा की शान कही जाने वाली पालतू हथिनी रूपकली को मई माह में घाव हो गए थे और उसका इलाल चल रहा था। इलाज के बाद उसे आराम मिलने लगा था लेकिन यह ज्यादा दिन तक कायम नहीं रहा और फिर से उसके जख्म हरे होने लगे। इन जख्मों में खून का रिसाव जारी है जिससे उसका स्वास्थ्य गिरने लगा। यह देख पार्क प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गई और चिकित्सकों को उसके इलाज में लगा दिया गया। बताया गया है कि उसके स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। डॉ. नेहा सिंघई उसकी निगेहबानी कर उसको नियमित दवाएं और इंजेक्शन दे रहीं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें