फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मनमानी के आगे नियम नजरअंदाज

Sun, 02 Nov 2025 10:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संकटा देवी पुलिस चौकी का ठीक सामने तीन सवारी बिना हेलमेट जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात माह में ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दोपहिया वाहनों पर तीन से चार सवारियां आराम से घूमती नजर आती हैं।
विज्ञापन

अधिकांश बाइक सवार बिना हेलमेट के फर्राटा भरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
स्थिति यह है कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवाओं से लेकर परिवार सहित बाइक पर सवार लोग तक यातायात नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। शहर के संकटा देवी चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने बाइक और स्कूटी सवार बिना हेलमेट तीन और चार सवारी फर्राटा भरते नजर आते हैं।
चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी खड़े नजर आते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता। मेला मैदान चौराहा, धर्मशाला चौराहा, सदर चौराहा और अन्य मार्गों सहित हाईवे पर भी लोग खुलेआम बिना हेलमेट तीन सवारी फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर शून्य है।
विज्ञापन

चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी भी कई बार इन नियम तोड़ने वालों को देखकर अनदेखा कर देते हैं। इसलिए चालक बेपरवाह हैं।

संकटा देवी पुलिस चौकी का ठीक सामने तीन सवारी बिना हेलमेट जाते लोग। संवाद

संकटा देवी पुलिस चौकी का ठीक सामने तीन सवारी बिना हेलमेट जाते लोग। संवाद

संकटा देवी पुलिस चौकी का ठीक सामने तीन सवारी बिना हेलमेट जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें