फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बस स्टाफ और सवारियों में विवाद के बाद हंगामा

Sun, 23 Nov 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सीज की गई बस-संवाद
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार सुबह बस स्टाफ और सवारियों के बीच विवाद होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके से दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है और बस को सीज कर दिया।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के सिकंदराबाद में रविवार सुबह एक निजी बस सवारी लेकर आ रही थी। इसी बीच रूट बदलने की जानकारी होते ही कुछ सवारियों ने सीधे लखीमपुर चलने के लिए कहा। बस चालक ने मना कर दिया। इसी को लेकर सवारी और बस स्टाफ के बीच हंगामा शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी आशीष सहरावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
मौके से विवाद कर रहे समीर निवासी शुक्लापुर थाना मोहम्मदी, इमरान मोहल्ला काजी खेल थाना शियाना बुलंदशहर, आरिफ सखरपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर, फैजान बजरिया थाना आहार बुलंदशहर, अवधेश कनहरा थाना हैदराबाद जिला खीरी, अनिल, संतराम, रामौतार निवासीगण भदूरा थाना फरधान रामकेश बरिया थाना हैदराबाद जिला खीरी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नीमगांव आदित्य कुमार मौर्या ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान भेजा गया है और बस को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें