फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सात दिन सात घंटे बिजली कटौती का रोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत होने वाले कार्यों के चलते आज से 26 दिसंबर तक बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी किया गया है। प्रत्येक दिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओें से अपील की है कि समय रहते व्यवस्थाएं कर लें, ताकि कटौती के दौरान दिक्कतें न हों।
विज्ञापन

लखीमपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आज 19 दिसंबर को मिदनियां, गोटैयाबाग, ईदगाह, एलआरपी चौराहा, मलेरिया आफिस, पेट्रोलपंप नौरंगाबाद, काशीनगर, पंडित दीन दयाल स्कूल से भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग, 20 दिसंबर को मछलीकोठी, शिवालापुरवा, सुभाषनगर, राजगढ़, रामनगर, रामापुर, हिदायतनगर, ब्लॉक ऑफिस से देवकली रोड की आपूर्ति बाधित रहेगी।
21 को नौरंगाबाद, चावलाबाग राजापुर, मिदनियां, इस्लामनगर, डीएस कालेज, छाउछ, बेहजम रोड़ से शिवकॉलोनी, हिदायतनगर, 22 को ईदगाह, बल्देवनगर, एलआरपी चौराहा, पंडित दीन दयाल स्कूल से भंसड़िया रेलवे क्राॅसिंग तक, काशीनगर, मलेरिया आफिस, कुमार नगर गेट, 23 को उदयपुर, राजगढ़, मछलीकोठी, आरटीओ आफिस, पुराना एसपी चौराहा, ब्लॉक ऑफिस से देवकली रोड पर कटौती होगी.
विज्ञापन

24 को इस्लामनगर, प्रधान चक्की, छाउछ, चावलाबाग राजापुर, नौरंगाबाद, आरसी सिंह अस्पताल, बेहजम रोड़ से शिवकालोनी, 26 बलदेवनगर ईदगाह, सुभाषनगर, कनौजिया काॅलोनी, काशीनगर, रामापुर, शहपुराकोठी चौराहा, गांधीनगर से कुंतीपुरम, देवकली मार्ग की आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें