गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी। स्राेत: पार्टी
लखीमपुर खीरी। मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना देकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।
वरिष्ठ नेता शिव सहाय सिंह ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा के स्थान पर वीबी जी राम जी बिल लाकर बिना पर्याप्त चर्चा दोनों सदनों से पारित करा दिया। कोविड काल में मनरेगा गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुई लेकिन अब सरकार ने न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि योजना का स्वरूप भी बिना किसी सलाह-मशवरे के बदल दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से नफरत है और राज्यों से बिना बातचीत किए कानून लाकर उनकी वित्तीय स्थिति को और कमजोर किया जा रहा है। धरने में जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, रामकुमार मिश्रा, विपुल गुप्ता, राजीव अवस्थी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।