फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोजगार सेवक पर मनरेगा कार्यों में वसूली का आरोप, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बांकेगंज ब्लाॅक की भरिगवां ग्राम पंचायत में तैनात एक रोजगार सेवक पर मनरेगा कार्यों में धन उगाही का आरोप लगाया गया है। खंड विकास अधिकारी के सुनवाई नहीं करने पर मंगलवार को जिलाधिकारी से गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

भरिगवां गांव के मानसिंह सहित कई ग्रामीणों ने मांग की है कि मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों और जॉब कार्ड धारकों की जांच की जाए, ताकि हकीकत सामने आ सके। पीड़ितों ने कहा कि इससे पहले खंड विकास अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। इधर, उपायुक्त मनरेगा सुशांत सिंह ने कहा कि अब तक शिकायत नहीं मिली है। अगर इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें