फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरीली हुई सड़कें, कबाड़ हो रहे वाहन

Mon, 01 Jun 2015 11:04 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की दो सड़कें गढ़ी रोड और नौरंगाबाद रोड कई सालों से बदहाल हैं। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव के कारण दोनों सड़कें इस कदर पथरीली हो गई हैं कि इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन भी कबाड़ होने लगे हैं। हालात इतने बुरे हैं कि अब तो इन सड़कों पर रिक्शे वाले भी जाने से घबराने लगे हैं। लोग पैदल चलने भी परहेज करते हैं। सैकड़ों राहगीरों की दुश्वारियों को जानने के बावजूद नगर पालिका इन सड़कों पर मेहरबान नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शहर की नौरंगाबाद रोड सीधे पीलीभीत-बस्ती हाईवे से जुड़ी है। इस रोड पर पॉलीटेक्निक, गन्ना दफ्तर, दुग्ध संघ, प्राइवेट स्कूल, निजी अस्पताल समेत तमाम दुकानें और सैकड़ों घर हैं। धौरहरा, ईसानगर, खमरिया, सिसैया आदि कस्बों में जाने के लिए राहगीर इसी रोड से गुजरते हैं। फिर भी इस रोड की दशा खस्ताहाल बनी हुई है। वहीं गढ़ी रोड पर एसएसबी कार्यालय, बिजली उपकेंद्र, स्टोर, मीटर दफ्तर है। इस सड़क सें गढ़ी, मिदनियां, शिवालापुर, देवकली, मथना समेत तमाम गांवों के राहगीर गुजरते हैं। गढ़ी रोड पर आबादी भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके यह सड़क कई वर्षों से बदहाल पड़ी हुई है। इन सड़कों की बदहाली का आलम यह है कि अब तो रिक्शे वाले भी जाने से मना कर देते हैं। क्योंकि इन सड़कों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं।  
अध्यक्ष नगर पालिका डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका के पास अभी कोई फंड नहीं है। बीआरजीएफ योजना में सड़कों का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ था, लेकिन शासन से इस योजना को समाप्त कर दिया गया है। ऐसे में अब नए सिरे से किसी योजना के अंतर्गत फंड की व्यवस्था करनी पड़ेगी, तब सड़कें  बन पाएंगी।
विज्ञापन

पालिका के पास बजट न कोई योजना
इन दोनों सड़कों के निर्माण को लेकर भले ही मोहल्लों के लोग इलाकाई पालिका सदस्य से बार-बार शिकायत कर रहे हों, लेकिन हकीकत यह है कि नगर पालिका के पास न तो इन सड़कों के लिए बजट है और न ही अब तक कोई कार्ययोजना बनाई गई है। पूर्व में गढ़ी रोड का निर्माण बीआरजीएफ में होना प्रस्तावित था, लेकिन शासन से यह योजना समाप्त कर दी गई है। इससे निर्माण कार्य खटाई में पड़ गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें